बाबा महाकाल नव निर्मित रथ में विराजमान होंगे, 14 अगस्त को निकलेगी छटवीं सवारी

उज्जैन

बाबा महाकाल की छटवीं सवारी 14 अगस्त को निकलेगी, जिसमें बाबा महाकाल नव निर्मित रथ में विराजमान होंगे।  इस बार श्रावण का अधिकमास आने से सवारी की संख्या 10 हो गई है और प्रत्येक सवारी में बाबा का एक स्वरूप बढ़ता जा रहा है। इसलिए 10 सवारी में 10 रुप निकालने के लिए मंदिर समिति को इस बार नए स्वरूप के साथ ही नए रथों की व्यवस्था भी करना पड़ी है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्रावण का अधिकमास होने से 10 सवारी के लिए पालकी व हाथी के साथ आठ रथ निकलना हैं। समिति के पास चार रथ पहले से उपलब्ध हैं। इसलिए चार नए रथ बनवाए गए हैं। इसमें दानदाताओं का भी सहयोग लिया गया है। दो रथ मंदिर में बनकर भी आ गए हैं। शेष रथ भी जल्द आ जाएंगे। इस बार सवारी में बाबा महाकाल भक्तों को घटाटोप स्वरूप में नए रथ में विराजमान होकर दर्शन देने निकलेंगे।

प्रत्येक सवारी में बढ़ेगा एक स्वरूप
महाकाल मंदिर के पुजारी पं अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) ने बताया कि पुराने समय से ही बाबा के कई स्वरूप चांदी के बने हुए हैं। जो परंपरागत रूप से महाकाल की सवारी में निकलते आए हैं। इस बार श्रावण के साथ अधिकमास आने से सवारी की संख्या बढ़कर 10 हो गई तो कुछ स्वरूप व रथ बढ़ाने पड़े हैं। अभी 14 अगस्त को छटवीं सवारी निकलेगी। इसके बाद सातवीं, आठवीं, नौवीं और आखिरी शाही सवारी दसवीं होगी हर सवारी में एक स्वरूप बढ़ेगा।

रथ पर की गई है विशेष नक्काशी
बाबा महाकाल की सवारी के लिए विशेष रथ तैयार करवाए गए हैं। लकड़ी के बने इस रथ में विशेष नक्काशी की गई है। मंदिर प्रबंध समिति ने दानदाताओं के सहयोग से इन रथों का निर्माण कराया है। दानदाताओं के सहयोग से बने रथों में से एक रथ महाकाल मंदिर पहुंच गया हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

रायपुर  उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कोई भी…

26 minutes ago
बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस…

31 minutes ago
जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

 जबलपुर  शहर के पुराने बाजार क्षेत्र बड़ा फुहारा में एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ताश…

31 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया…

36 minutes ago
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

भोपाल  महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के…

41 minutes ago
रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन…

44 minutes ago