छत्तीसगढ़

CG : धमतरी में 18 छात्रों को काटने वाला छात्र नहीं था रेबीज संक्रमित, जांच में खुलासा …

धमतरी । जिले के कुरूद विकासखंड स्थित ग्राम सिलौटी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र द्वारा 18 सहपाठियों को दांत से काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में छात्र के रेबीज संक्रमित होने की आशंका पूरी तरह खारिज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार कक्षा 11वीं के एक छात्र ने पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग दिनों में अपने 18 सहपाठियों को काट लिया था। शुरुआत में इसे सामान्य शरारत माना गया, लेकिन लगातार घटनाएं सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

एहतियात के तौर पर सभी 18 छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर सभी छात्रों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं संबंधित छात्र को जिला अस्पताल भेजकर विशेषज्ञों से जांच और काउंसलिंग कराई गई।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जेपी दीवान ने बताया कि जांच में छात्र में रेबीज के कोई लक्षण नहीं मिले। उन्होंने बताया कि रेबीज संक्रमण में पानी से डर, तेज रोशनी और आवाज से परेशानी, भोजन निगलने में कठिनाई और व्यवहार में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, लेकिन छात्र पूरी तरह सामान्य पाया गया।

सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक ने बताया कि छात्र को तीन वर्ष पहले कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद उसका पूरा एंटी-रेबीज टीकाकरण कराया गया था। जांच में 18 छात्रों में से केवल एक छात्र की पीठ पर दांत के दो हल्के निशान मिले।

काउंसलिंग के दौरान छात्र ने बताया कि कबड्डी खेल में हारने के बाद उसने मजाक और शरारत के तौर पर दोस्तों को काटना शुरू किया था। चिकित्सकों ने उसे मानसिक रूप से स्वस्थ बताया है। अब शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन छात्र की नियमित काउंसलिंग कराएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

kgnews

Recent Posts

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

18 minutes ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

48 minutes ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

53 minutes ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

1 hour ago
गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…

2 hours ago