छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना बनी खुशियों की सौगात, सुकवरिया के परिवार को मिला सुरक्षित और सम्मानजनक घर …

एमसीबी/ जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम नेवरी की निवासी श्रीमती सुकवरिया, पति श्री पन्नूलाल का जीवन कभी कठिनाइयों और अभावों से घिरा हुआ था। वर्षों तक उन्होंने अपने परिवार के साथ एक कच्चे और जर्जर मकान में जीवन बिताया। बरसात के मौसम में टपकती छत, गर्मी में असहनीय ताप और सर्दी में ठंडी हवाओं के बीच परिवार का जीवन बेहद कठिन था। हर मौसम अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आता था, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का घर बनवाना उनके लिए केवल एक सपना था।

समय बदला और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के तहत पात्रता मिलने पर उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार करने का रास्ता खोल दिया। उन्होंने पूरी लगन और उत्साह के साथ अपने नए घर का निर्माण कराया। आज उनका परिवार सुरक्षित, मजबूत पक्के घर में रह रहा है।

नए घर ने केवल चार दीवारें ही नहीं दीं, बल्कि पूरे परिवार को सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया एहसास भी दिया है। अब बरसात के दिनों में छत टपकने की चिंता नहीं रहती, बच्चों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के होती है और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर रहे हैं। घर में स्वच्छता, बेहतर रहन-सहन और सकारात्मक माहौल ने उनके जीवन की गुणवत्ता को पूरी तरह बदल दिया है।

सुकवरिया बताती हैं कि पहले उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं तेज बारिश या आंधी उनके कच्चे मकान को नुकसान न पहुंचा दे। आज वह चिंता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। अब उनके पास अपना मजबूत और सुरक्षित घर है, जो उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन चुका है। उनके चेहरे पर आत्मसंतोष और खुशी साफ दिखाई देती है।

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने केवल एक घर का निर्माण नहीं किया, बल्कि सुकवरिया के परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया है। आज उनका परिवार सामाजिक रूप से अधिक आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रहा है। श्रीमती सुकवरिया प्रधानमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि जो सपना उन्होंने वर्षों तक देखा था, वह आज साकार हो चुका है। अपना पक्का घर उनके परिवार के लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का प्रतीक है। अब उन्हें विश्वास है कि उनके बच्चों का भविष्य पहले से अधिक सुरक्षित और उज्ज्वल होगा।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

2 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

2 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

3 hours ago