बिलासपुर में भारी बारिश से कई घर बने टापू, भूख-प्यास से जूझ रहे लोग

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है, जहां रातभर हुई बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। शहर की सड़कें, निचली बस्ती और कॉलोनियां तालाब बन गई। कई घर तो टापू में तब्दील हो गए, जिसके कारण लोग घर तक छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

बिलासपुर-दोमहानी में बाढ़ का कहर
बिलासपुर-दोमहानी में बाढ़ का कहर देखने को मिला है, जहां 10 से अधिक मकान टापू बन गए और रातभर बाढ़ के पानी में कई परिवार फंसे रहे। इतना ही नहीं छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी पानी के बीच घिर गए और भूख-प्यास से बेहाल हो गए। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण हर पल खतरा भी बढ़ रहा है। सभी लोगों की निगाहें राहत-बचाव की आस में टिकी हुई है।

सरकंडा बंधवापारा इलाके का बुरा हाल
सरकंडा बंधवापारा इलाके में घरों में पानी भर गया, जिसके कारण स्थानीय रहवासी घर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है।

निगम के दावे की खुली पोल
बता दें कि इस बार निगम ने दावा किया था कि जलभराव नहीं होगा, लेकिन शहर में जलभराव ने दावे की पोल खोलकर रख दी है। इतना ही नहीं कई इलाकों में बिजली बंद होने से भी लोग हलाकान है।

अरपा चेक डैम टूटने से गांव में घुसा पानी
बिलासपुर में 1993-94 के बाद बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश से अरपा चेक डैम की नहर मानिकपुर के पास टूट गई, जिसके कारण गांव में तेजी से पानी घुस गया और कई घर जलमग्न हो गए। देवरीखुर्द, मानिकपुर समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Admin

Recent Posts

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…

20 minutes ago
टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र…

30 minutes ago
बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

60 minutes ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

1 hour ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

1 hour ago
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई और कॉलोनाइजर के 10 साल के बैंक ट्रांजेक्शन की जांच

इंदौर. ब्राउन शुगर ड्रग्स की खरीदी-बिक्री, सेवन, धोखाधड़ी और ऑन लाइन सट्टे की जांच वित्तीय…

2 hours ago