इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर.

पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गईं। अस्पताल में सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से संचालित की जा रही हैं। पहले दिन ओपीडी में 462 मरीजों का पंजीयन किया, जबकि 13 मरीजों की एमआरआई और चार बच्चों का टीकाकरण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि अस्पताल के मेटरनिटी विंग के आपरेशन थिएटर का कल्चर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित आपरेशन शुरू किए जाएंगे। साथ ही अन्य विभागों में भी शल्य चिकित्सा सेवाएं चरणबद्ध रूप से प्रारंभ की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि 15 जुलाई को एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल भवन का लोकार्पण किया था। अस्पताल का स्त्री रोग विंग पूरी तरह क्रियाशील होने पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग एवं शिशु रोग वार्ड में 75 से अधिक बिस्तरों पर मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

चिकित्सक एवं कर्मचारी कार्यभार संभाल चुके हैं
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हड्डी रोग और जनरल सर्जरी विभाग से जुड़े चिकित्सक एवं कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में कार्यभार संभाल चुके हैं। आने वाले दिनों में अन्य चिकित्सा सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

दंत चिकित्सा विशेषज्ञ का परिणाम घोषित
इंदौर : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने दंत चिकित्सा विशेषज्ञ 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग और 13 प्रतिशत प्रावधिक भाग में बांटा गया है। 11 में से 3-3 सामान्य, एसटी व ओबीसी, 1-1 एससी व ईडब्ल्यूएस है। सूची में 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। साथ ही वेटिंग लिस्ट भी निकाली गई है। अधिकारियों के मुताबिक वेटिंग लिस्ट में भी दस उम्मीदवारों के नाम है। अगले कुछ महीनों में विभाग इन्हें पोस्टिंग देगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

43 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago