भोपाल
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल" कि "राष्ट्रीय सेवा योजना" इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ईश्वर नगर बस्ती में मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने बस्ती में मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाए एवं लोगों को समझाया कि मतदान उनका मौलिक अधिकार होने के साथ-साथ हमारे लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। स्वयंसेवकों ने सभी लोगों को निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया और जिनके मतदाता पहचान पत्र नहीं है उनसे मतदाता पंजीकरण करने के लिए किया गया।
रैली के बाद इकाई के सभी स्वयंसेवकों ने बस्ती के लोगों के साथ मिलकर यह प्रतिज्ञा ली की वह हर चुनाव में जाति, धर्म, भाषा एवं रंग में भेद किए बिना निष्पक्ष मतदान करेंगे और अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस प्रकार बस्ती के लगभग 1200 लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल संचालक, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल, डॉ. इंदिरा बर्मन कार्यक्रम अधिकारी , रा.से.यो इकाई के मार्गदर्शन में कैंपस एंबेसडर प्रज्ञेश राय, यामिनी राणा, ऐश्वर्या जाटव तथा अक्षत बिदुआ के नेतृत्व में समस्त स्वयंसेवकों द्वारा किया गया।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…