CG : रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक …
रायपुर। शहर के खमतराई थाना क्षेत्र में श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब 15 मिनट से ट्रेन खड़ी रही, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किस वजह से यह कदम उठाया। वहीं, घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…
रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…
रायपुर ’नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 देश के पर्यटन एवं…
भोपाल बलराम कृषि महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि…
रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…