राजनांदगांव , सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में मौजूद ओरिएंट इस्पात कंपनी में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। जब मजदूर कंपनी में काम पर जुटा हुआ था। इधर मौत के बाद साथी मजदूरों और परिजनों ने कंपनी के सामने धरना शुरु कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम नवागांव निवासी 27 वर्षीय पुरानिक विश्वकर्मा ने 20 दिन पहले ही ओरिएंट इस्पात कंपनी में नौकरी शुरु की थी। शुक्रवार को भी वह काम पर आया। इसी दौरान प्लांट के कटे छटे तार से उसे करंट लग गया। करंट की झटके से बेसुध हुए पुरानिक को तत्काल दुर्ग के हास्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर मजदूर की मौत की खबर सुनते ही साथी मजदूर और परिजन ग्रामीणों के साथ कंपनी के सामने धरने पर बैठ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक का चार माह का बच्चा है। पूरा परिवार उस पर निर्भर था। परिजन व ग्रामीण एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग कर रहे थे। कंपनी के अफसरों ने अंत्येष्टि के लिए तत्काल 2 लाख रुपए देने और आगे प्रावधानों के मुताबिक राशि देने की बात कही। धरना जारी रहा।
रायपुर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का…
रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की गीदम प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति ने तेंदूपत्ता विक्रय…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री…
रायपुर ’नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 देश के पर्यटन एवं…
भोपाल बलराम कृषि महोत्सव-2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को झाबुआ में बलराम कृषि…
रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…