छत्तीसगढ़

CG : स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर शासन अलर्ट, जिलों को जारी हुए दिशा-निर्देश …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य शासन ने राष्ट्रीय पर्व के गरिमामय आयोजन के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 9 बजे मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में विशेष रूप से सामूहिक वंदे मातरम् गायन कराया जाएगा। राज्य शासन ने सभी शासकीय विभागों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों को इस आयोजन में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला मुख्यालयों पर संबंधित प्रभारी मंत्री अथवा राज्य शासन द्वारा नामित जनप्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विकासखंड, नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी जाएगी।

शासन ने समारोह के दौरान शहीद जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी शासकीय भवनों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाने को कहा गया है।

राज्य सरकार ने सभी जिलों से सुरक्षा, स्वच्छता और आयोजन संबंधी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

39 minutes ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

1 hour ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

2 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

2 hours ago