छत्तीसगढ़

CG : बिच्छू ने किसान की जान ली, डंक मारकर सांसे छीन ली …

धमतरी। बारिश का मौसम अपने साथ सिर्फ राहत ही नहीं बल्कि कई तरह के खतरे भी लेकर आता है। इन्हीं में से एक है जहरीले जीव-जंतुओं के काटने की घटनाएं, जो इन दिनों लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग किसान की बिच्छू के डंक से मौत हो गई।मौसम भखारा क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग किसान परदेशी राम अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धमतरी के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बहरहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बारिश के मौसम में जहरीले जीव जंतुओं के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं ऐसे में खेतों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

21 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

31 minutes ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

31 minutes ago
राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान

राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान

रायपुर  कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस के अवसर…

41 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने अपने संचालन के पहले ही महीने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की…

46 minutes ago
राजधानी के बाहर हुई कैबिनेट बैठकों से प्रदेश के गौरवशाली व्यक्तित्व हुए सम्मानित

राजधानी के बाहर हुई कैबिनेट बैठकों से प्रदेश के गौरवशाली व्यक्तित्व हुए सम्मानित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद बैठकों के आयोजन के लिए नवाचार करते…

46 minutes ago