CG : महिला सफाई कर्मी को हाईवा ने रौंदा, स्पॉट पर ही मौत …
बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भरवीडीह निवासी महिमा कोसले (32) नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव का कार्य कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से तेज गति से आ रहे गिट्टी से लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। -चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रेलर के नीचे दब गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रतनपुर थाने के एसआई विष्णु यादव ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। कानून प्रवर्तन घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की वजह से बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कुछ देर बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटवाया, तब जाकर आवागमन शुरू हो पाया। आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई।
छतरपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…
ग्वालियर. एंप्लायीज प्राविडेंट फंड आर्गनाइजेशन ने भविष्य निधि अंशदान में कंपनियों की ओर से की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के…
रायपुर रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण…
रायपुर पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह…
रायपुर सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…