मोहला | जिला आयुष अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मार्गदर्शन में 20 जुलाई विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला व स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संचालनालय के आदेशानुसार यह शिविर सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक समरसता भवन, बाजार चौक, गोटाटोला में आयोजित किया जाएगा।
आयुष पद्धति के अंतर्गत आयुर्वेद, होम्योपैथी व योग के माध्यम से आम जनता को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाएगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा व जांच के उपरांत निशुल्क औषधियों का वितरण किया जाएगा।
शिविर में वातरोग, गठिया, मांसपेशी व जोड़ों के दर्द, उदर रोग, अर्श रोग, माइग्रेन, विभिन्न प्रकार के चर्म रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, श्वास रोग, रक्ताल्पता, सर्दी-जुकाम, अवसाद, अनिद्रा, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित मौसमी व सामान्य रोगों का उपचार व परामर्श दिया जाएगा।
भोपाल मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…
रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…
रायपुर कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…
रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…