छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2026 रविवार, 19 जुलाई को रायपुर जिले के चार परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी पर्यवेक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, बिजली, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक अभ्यर्थी की फ्रिस्किंग (सघन जांच) और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।

अधिकारियों को परीक्षा के दौरान यूपीएससी के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

10 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

10 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

11 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

11 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

11 hours ago