छत्तीसगढ़

CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

रायपुर । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस ऑपरेटरों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) नहीं लगाने पर नोटिस जारी किया है। विभाग ने सभी संबंधित बस संचालकों से 23 जुलाई तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या नियमों का पालन नहीं किए जाने पर संबंधित बसों के परमिट रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है। यह कदम सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा और वाहनों की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इधर, कई बस ऑपरेटरों का कहना है कि उनकी बसों में पहले से ही जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ है। हालांकि परिवहन विभाग का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार केवल सामान्य जीपीएस नहीं, बल्कि व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगाना अनिवार्य है, जो निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होता है।

विभाग ने सभी बस संचालकों से समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने की अपील की है, ताकि भविष्य में परमिट संबंधी किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। VLTD के माध्यम से वाहनों की वास्तविक समय में निगरानी संभव होगी, जिससे यात्री सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

kgnews

Recent Posts

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

प्रदेश की नई खेल प्रतिभाओं की होगी पहचान, सोमवार से शुरू होंगे एथलेटिक्स चयन ट्रायल्स

भोपाल  मध्यप्रदेश के उभरते एथलीटों के लिए सोमवार से अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण…

10 hours ago
किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

11 hours ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

11 hours ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

11 hours ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

11 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

12 hours ago