छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी सशक्त बना रही है। विकासखंड कुटरू के सेक्टर कुटरू अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ताड़मेर की हितग्राही बुधरी माड़वी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

26 वर्षीय बुधरी माड़वी बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान आर्थिक तंगी के कारण पौष्टिक आहार, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करना उनके लिए कठिन था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली ₹1000 की आर्थिक सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई।

बुधरी माड़वी कहती हैं, गर्भावस्था के दौरान से अब तक मुझे दूध, फल, हरी सब्जियां और दवाइयां लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। बच्चे के जन्म के बाद उसके कपड़े, देखभाल और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था भी इसी राशि से हो जाती है। हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये से घर के खर्च में भी काफी मदद मिलती है। इस योजना ने मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है और मैं बहुत खुश हूँ।

योजना के नियमित लाभ से बुधरी माड़वी को समय पर पौष्टिक आहार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं, जिससे आज माँ और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि मातृत्व को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार भी दे रही है।

राज्य शासन की यह जनकल्याणकारी योजना प्रदेश की हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

CG : 10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड द…

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे अधिक कीमत पर बिका तेंदूपत्ता रायपुर…

2 minutes ago
CG : दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन…

CG : दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन…

12 दिनों में शुरू हुई प्रमनाथ मिर्रे की दिव्यांग पेंशन, परिवार ने जताया आभार रायपुर…

6 minutes ago
CG : सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को, बोर्ड ने जारी की डेटशीट…

CG : सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई को, बोर्ड ने जारी की डेटशीट…

रायपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की…

12 minutes ago
CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन, खिलाड़ियों से मांगे गए प्रस्ताव…

CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन, खिलाड़ियों से मांगे गए प्रस्ताव…

दुर्ग । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों,…

18 minutes ago
CG : चातुर्मास 29 जुलाई से संयम और संस्कारों से जुड़ेगा समाज …

CG : चातुर्मास 29 जुलाई से संयम और संस्कारों से जुड़ेगा समाज …

रायपुर। जैन धर्म का सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधना काल चातुर्मास इस वर्ष 29 जुलाई से प्रारंभ…

19 minutes ago
CG : खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई…

CG : खरीफ फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई…

बीजापुर । उप संचालक कृषि पीएस कुसरे ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के…

22 minutes ago