छत्तीसगढ़

CG : धान की फसल को हाथियों ने रौंदा, कच्चे मकान को भी किया क्षतिग्रस्त …

रायगढ़। जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हाथियों का दल जंगल से निकलकर बस्तियों और खेतों तक पहुंच गया। हाथियों ने 6 किसानों की धान की फसल रौंद दी, जबकि एक कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ रेंज के आमगांव बीट के जंगल से दो हाथी निकलकर प्रेमनगर और मेढ़रमार बस्ती के पास पहुंच गए। यहां उन्होंने किसानों के खेतों में घुसकर संजीत मंडल और प्राकृष्ण बैन की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसी तरह कापू रेंज के अलोला गांव में आदिराम, सुखनंदन और बोधराम की धान की फसल रौंदी गई। वहीं कुमरता गांव में रामसाय सिदार की फसल भी हाथियों ने बर्बाद कर दी। बाकारूमा रेंज के ससकोबा गांव में हाथी ने नरेंद्र के कच्चे मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

हाथियों के गांव में पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन अमले ने उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। हालांकि हाथी देर रात तक गांव के आसपास डटे रहे और बाद में वापस जंगल की ओर लौट गए। सुबह वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर नुकसान का आंकलन किया। वन विभाग के अनुसार, इन दिनों रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 145 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 99 और रायगढ़ वन मंडल में 46 हाथी हैं। इनमें 46 नर, 71 मादा और 28 शावक शामिल हैं। सबसे अधिक 18 हाथी धरमजयगढ़ के गेरसा, 17 हाथी बाकारूमा रेंज के ससकोबा बीट, 16 हाथी बोरो रेंज के खम्हार उत्तर और 17 हाथी रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया पश्चिम क्षेत्र में मौजूद हैं।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

9 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

9 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

10 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

10 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

10 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

10 hours ago