केन-बेतवा परियोजना: 17 दिन बाद खत्म हुआ ‘चिता आंदोलन’, प्रशासन ने प्रभावितों को बलपूर्वक हटाया, अनशन जारी

छतरपुर 
छतरपुर के कुपी गांव में बराना नदी के घाट पर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों के 'चिता आंदोलन' ने तड़के नया मोड़ ले लिया। 

सुबह करीब 5 बजे जब पुलिस बल पहुंचा, तो बड़ी संख्या में महिला और पुरुष आंदोलनकारी नदी के बहते पानी में उतर गए। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी जब वे बाहर नहीं आए, तो पुलिस टीमों ने नदी में उतरकर एक-एक कर सभी को जबरन बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया।

बिजावर एसडीएम विजय द्विवेदी ने बताया कि यह कदम लगातार हो रही बारिश और प्रदर्शनकारियों के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए उठाया गया है। प्रदर्शन में शामिल पड़ोसी पन्ना जिले के लोगों को बसों से उनके गृह जिले रवाना कर दिया गया है।

प्रशासन ने अमित भटनागर को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इधर, भटनागर ने अस्पताल से ही अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया है।

300 आंदोलनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापन प्रभावित करीब 300 से अधिक आदिवासी परिवार छतरपुर जिले के किशनगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कूपी में अमित भटनागर के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे थे. यह आंदोलन चिता आंदोलन के नाम से चल रहा था, जो पिछले 17 दिनों से जारी था, जिसमें अमित भटनागर करीब 13 दिनों से आमरण अनशन पर थे। 

 अमित भटनागर सहित करीब 300 आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया है. सभी आंदोलनकारी को पुलिस पन्ना लेकर आई है, जहां पर पन्ना के डायमंड चौराहे पर पुलिस प्रशासन और आंदोलनकरियों से काफी तीखी नोकझोंक हुई है। 

महिलाओं को घसीटने और बर्बरता से मारपीट का आरोप
आंदोलनकारी राकेश आदिवासी ने बताया कि "पुलिस ने बर्बरता से उनके साथ मारपीट की और उन्हें जबरन वहां से उठाकर बस में बैठाया गया. महिलाओं को घसीट कर ले जाया गया है, जिससे उनको चोटें भी आईं हैं. पुलिस हम लोगों को किशनगढ़ ग्राम कूपी से उठाकर पन्ना लेकर आई है, जहां से विश्रमगंज अजयगढ़ ले जा रही थी। 

इस दौरान कुछ लोग, जिन्हें चोट आई थी, वे इलाज के लिए जिला चकित्सालय पन्ना में जाना चाह रहे थे. लेकिन पुलिस बस नहीं रोकी. इसके बाद कुछ लोग जबरन पन्ना स्थित डायमंड चौराहे और लिशु आनंद विद्यालय के सामने उतर गए. वहीं, कुछ लोग पैदल डायमंड चौराहे पहुंचे, जहां पुलिस ने फिर से उन्हें बस में बैठा कर उन्हें गांव में छोड़ने की बात कह रही थी। 

मौके पर मौजूद आंदोलनकारी मीना आदिवासी ने पुलिस से कहा, "हमें आप लोगों के साथ नहीं जाना है. आप लोगों ने हमारे साथ अच्छा नहीं किया है. जबरन हम लोगों को उठाकर ले आए हैं. हमारी मांगे कोई सुन नहीं रहा है. हम यहीं रहेंगे और हमारे साथ मारपीट की गई है, हमें इलाज कराना है। 

वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत नायक ने बताया कि "इन लोगों को ग्राम कूपी से लेकर पन्ना जिले के ग्राम विश्रमगंज बस से छोड़ने जा रहे थे. जहां पर यह लोग डायमंड चौराहे पर उतर गए हैं। 

परियोजना में 400 करोड़ का भ्रस्टाचार का आरोप
आंदोलन की अगुवाई कर रहे अमित भटनागर ने इन परियोजनाओं में लगभग 400 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, "मुआवजा का पैसा नेताओ के खातों में, अधिकारियों के रिशतेदारों के खातों में और दलालों के खातों में डाला गया है. मुआवजे का असली हकदार परेशान है। 

'आंदोलनकारी को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी'
आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि "अमित भटनागर आज 400 करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले थे. लेकिन इस आंदोलन को बंद करने की साजिश कर की जा रही है. अगर अमित भटनागर या किसी आंदोलनकारी को कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। 

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

2 minutes ago
CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

9 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

14 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

19 minutes ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

22 minutes ago
दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग. उपसंचालक कृषि दुर्ग संदीप भोई के निर्देशन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम…

29 minutes ago