CG : गला रेतकर हेडमास्टर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल …
बलरामपुर। जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। वहीं दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। यह मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।हिंसात्मक अपराध बता दें कि सोमवार सुबह स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जयकरन जगते ग्राम घमनी-कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे।
जानकारी के अनुसार, जयकरन जगते रोज की तरह सोमवार सुबह अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अंबागढ़ चौकी , पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कई विषयों…
बलौदाबाजार। मंत्री टंकराम वर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विधानसभा सत्र से…
अंबागढ़ चौकी , प्रदेश के साहित्यकार वनांचल साहित्य सृजन समिति मोहला के द्वारा वरिष्ठ गजलकार…
राजनांदगांव/ उपरवाह , कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण बालोद में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें चार…
सूरजपुर। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान…
अंतत: इंद्र देवता मेहरबान हुए तो प्रदेशभर में झमाझम बारिश जारी है। खेत, इंसान और…