CG : बिलासपुर में चौकीदार की हत्या कर पटना बेंगलुरु और प्रयागराज में छुपे कातिल गिरफ्तार …
बिलासपुर। सरकंंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपित में से एक विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अंकित सिंह को बेंगलुरु से पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपित दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया था। मामले में अब भी एक आरोपित फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार की जा रही निगरानी के आधार पर विशाल चौबे को पटना और अंकित को बेंगलुरु से पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि फरार एक अन्य आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का पूरा पर्दाफाश किया जाएगा।
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…
रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…
भोपाल सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…