छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक अन्य ग्रामीण ने अवैध कब्जा किया है। इसकी शिकायत विगत माह रातापायली के ग्रामीणों ने की थी। इस मामले में पटवारी ने प्रारंभिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत कर दिया था। वहीं पखवाड़े भर से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीण हमीरचंद, गिरधर, बलदेव, जनक, खेमू, सुखचंद, राकेश, लोकनाथ, तिलक, मंगलसिंह, जशवंत, टॉमेश्वर, तिलक, राधेलाल, देवेंद्र आदि ने बताया कि ग्राम पटेल ठाकुरराम साहू व एक अन्य व्यक्ति दयालूराम निषाद ने शासकीय भूमि व चारागाह पर अतिक्रमण किया है। इसके अलावा ग्राम पटेल पर अधिक लगान वसूली का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम अनिकेत साहू से मिलकर शिकायत की गई है। एसडीएम ने राजस्व विभाग की जांच दल गठन कर कार्रवाई करने की समझाइश दी गई है।

बैठक में ग्राम पटेल ने इस मामले को खारिज कर दिया ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध कब्जा के मामले में ग्राम स्तर पर बैठक भी हुई थी, जहां ग्राम पटेल ने मामले को सिरे खारिज कर दिया था। ग्रामीणों ने अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई की मांग की है। अब अवैध कब्जा को लेकर अन्य ग्रामीणों में असर दिखने लगा है, राजस्व अधिकारी ने शीघ्र ही पटवारी से जानकारी मांगी है।

ग्राम पंचायत ने अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव की शासकीय भूमि में हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र मुक्त नहीं कराया गया तो, ग्रामीण कलेक्टर से शिकायत करेंगे। इस मामले में ग्राम पंचायत ने अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीण नाराज हैं और गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पटेल गांव के आदर्श व्यक्ति होते हैं। उसने ही गलत कार्य में संलिप्त होने से अन्य ग्रामीण भी शासकीय भूमि पर कब्जा शुरू कर दिया है। इसकी वजह से परेशानी बढ़ने लगी है।

डोंगरगांव तहसीलदार कमल किशोर साहू ने कहा कि ग्राम राता पायली में ग्राम पटेल के द्वारा अवैध रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा और अधिक लगान वसूली की भी शिकायत मिली है, इसके लिए व्यक्तिगत रूप से शिकायत की आवश्यकता होगी। इस मामले में जांच कर दोषियों के ​खिलाफ कार्रवाई होगी।

kgnews

Recent Posts

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

24 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

46 minutes ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

55 minutes ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

57 minutes ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

11 hours ago