CG : सरजू बांधा शमशान घाट के लिए महापौर ने दिए 5 लाख, पाइपलाइन भी हुई दुरुस्त…
रायपुर । कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे से मुलाकात कर मुक्तिधाम की समस्याओं से अवगत कराया।
फाउंडेशन ने बताया कि मुक्तिधाम का शवदाह शेड काफी समय से क्षतिग्रस्त था जिससे अंतिम संस्कार में बाधा आ रही थी। साथ ही परिसर की पाइपलाइन भी खराब थी।
महापौर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए शेड की मरम्मत के लिए ₹5,00,000 की राशि तत्काल स्वीकृत कर दी। साथ ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को भी ठीक करवाया गया। अब गर्मी में पेड़-पौधों की सिंचाई और संस्कार में आने वाले लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होगी।
इस जनहितैषी कार्य के लिए फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल जिसमें उपाध्यक्ष रतन बैद, सचिव गोवर्धन झंवर, संजय चंद्राकर, धन्नू लाल देवांगन, रवि धनगर, राजेश ठाकुर ने महापौर जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…