आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची

4 दिन की निगरानी के बाद बॉर्डर से मिली बिलासपुर की लापता बच्ची

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की त्वरित पहल और लगातार मॉनिटरिंग के बाद बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालिका को SJPU रश्मी कौर (पुलिस) ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोग को विस्तृत प्रतिवेदन भी भेजा गया है। गौरतलब है कि  3 जुलाई की सुबह बालिका की मां ने आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा से दूरभाष पर संपर्क कर अपनी 12 वर्षीय पुत्री के 27 जून से लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि बच्ची किसी असुरक्षित स्थिति में हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. वर्णिका शर्मा ने तत्काल विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिता कौर से चर्चा कर जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. वर्णिका शर्मा स्वयं 5 जुलाई को बिलासपुर पहुंचीं और सिरगिट्टी थाना में बालिका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर जांच की प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा की। आयोग की पहल के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तकनीकी एवं मैदानी जांच तेज की। पुलिस की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप बालिका को 9 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सकुशल दस्तयाब किया गया। महिला पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बालिका का कथन दर्ज किया गया, जिसमें उसने बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयोग इस पूरे मामले की लगातार निगरानी करता रहा है और अब भी बालिका के पुनर्वास, मनोसामाजिक परामर्श (काउंसलिंग), शिक्षा की निरंतरता तथा बाल संरक्षण से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा, ताकि बच्ची सामान्य जीवन में सुरक्षित रूप से लौट सके। आयोग ने बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करता है और अभिभावकों से अपील करता है कि बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव, घर से बिना बताए निकलना, अत्यधिक चिड़चिड़ापन या ध्यान की समस्या जैसे संकेतों को हल्के में न लें। कई बार ये ADHD या अन्य मानसिक एवं व्यवहारगत समस्याओं के संकेत भी हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को डांटने के बजाय उनसे संवाद करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें

Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : शराब पीने रुपए नहीं दिए तो की मारपीट, गिरफ्तार…

राजनांदगांव : शराब पीने रुपए नहीं दिए तो की मारपीट, गिरफ्तार…

राजनांदगांव | शराब पीने रुपए नहीं देने पर मारपीट करने वाले आदतन बदमाश को कोतवाली…

1 minute ago
CG : CM विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली …

CG : CM विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं प्रख्यात बांस…

2 minutes ago
राजनांदगांव : स्कूल में गणित, भौतिक, राजनीति, संस्कृत के शिक्षक नहीं, कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई…

राजनांदगांव : स्कूल में गणित, भौतिक, राजनीति, संस्कृत के शिक्षक नहीं, कैसे होगी बच्चों की पढ़ाई…

अंबागढ़ चौकी , पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कई विषयों…

3 minutes ago
CG : विष्णुदेव साय के मंत्री ने नागर से खेत की मताई की, रोपाई में हाथ बंटाया …

CG : विष्णुदेव साय के मंत्री ने नागर से खेत की मताई की, रोपाई में हाथ बंटाया …

बलौदाबाजार। मंत्री टंकराम वर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विधानसभा सत्र से…

6 minutes ago
राजनांदगांव : साहित्यकारों ने पारंपरिक लोक गीतों में फुहड़ता के समावेश पर चिंता व्यक्त की…

राजनांदगांव : साहित्यकारों ने पारंपरिक लोक गीतों में फुहड़ता के समावेश पर चिंता व्यक्त की…

अंबागढ़ चौकी , प्रदेश के साहित्यकार वनांचल साहित्य सृजन समिति मोहला के द्वारा वरिष्ठ गजलकार…

7 minutes ago
राजनांदगांव : सोयाबीन फसल के घटते रकबे को बढ़ाने पर हुई चर्चा…

राजनांदगांव : सोयाबीन फसल के घटते रकबे को बढ़ाने पर हुई चर्चा…

राजनांदगांव/ उपरवाह , कृषि विज्ञान केंद्र प्रांगण बालोद में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें चार…

10 minutes ago