यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के टॉपर अभ्यर्थियों ने आज रायपुर में वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान वित्त मंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने कहा कि यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। छत्तीसगढ़ के इन प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार, शिक्षकों और मार्गदर्शकों का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धि बताती है कि समर्पण और निरंतर प्रयास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वित्त मंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने ज्ञान, क्षमता और संवेदनशीलता से देश एवं समाज की सेवा करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

Admin

Recent Posts

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

29 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

34 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

38 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

43 minutes ago
CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

46 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर…

49 minutes ago