प्रदेश के विकास पर्व में 1 लाख करोड़ रुपये के कामों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास, सोमवार को समापन

भोपाल. मध्‍य प्रदेश में 16 जुलाई से प्रदेश में चल रहे विकास पर्व का समापन सोमवार को होगा। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इसमें सर्वाधिक कार्य अधोसंरचना विकास के हैं। 75 हजार करोड़ रुपये पेयजल, सिंचाई और सड़क परियोजनाओं पर व्यय किए जाएंगे।

विकास पर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधियों ने पूरे प्रदेश में विभिन्न विकास के कामों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता भी जताई कि विकास पर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

13 सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन
इस दौरान 36 हजार 348 करोड़ रुपये की 13 सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन तो सात हजार 245 करोड़ रुपये की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। 21 हजार 900 करोड़ रुपये की लागत के राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों के एक हजार 207 कार्यों का भूमिपूजन इस अवधि में हुआ।

3 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ होंगे
जल जीवन मिशन के अंतर्गत 28 हजार 471 करोड रुपए की 15 हजार 450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। अमृत योजना के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के लिए तीन हजार करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। बुदनी सहित अन्य मेडिकल कालेज के साथ 83 सीएम राइज स्कूलों भी प्रारंभ किए जा रहे हैं।

कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण होते रहेंगे
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि विकास पर्व के बाद भी विभिन्न विकास के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण होते रहेंगे। कई कार्यों की विभागों द्वारा स्वीकृतियां दी जा चुकी हैं। निविदा आदि की प्रक्रिया चल रही है। जैसे-जैसे यह पूरी होती जाएंगी, वैसे-वैसे कार्यक्रम आयोजित होते जांएगे।

भोपाल में बनेगा 40.90 किलोमीटर का बायपास
भोपाल में बढ़ रहे यातायात के दबाव को कम करने के लिए सरकार 40.90 किलोमीटर का नया बायपास बनाएगी। लोक निर्माण विभाग ने साधिकार समिति से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद प्रस्ताव अंतिम निर्णय लिए कैबिनेट भेजा है। प्रयास यही है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पूर्व इसका भूमिपूजन हो जाए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार भोपाल मंडीदीप एवं इंदौर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्रों के मध्यम बेहतर कनेक्टिविटी के साथ जबलपुर और नर्मदापुरम से आने वाले और इंदौर-मुंबई की ओर जाने वाले यातायात के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए मंडीदीप से बायपास प्रारंभ होगा, जो कोलार के गोल जंक्शन से निकलेगा। रातीबड़ मार्ग से होता हुआ खजूरी, फंदा होते हुए यह इंदौर मार्ग से जुड़ेगा। लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की लागत वाले इस बायपास में दो फ्लायओवर, 15 अंडर पास और एक रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

भोपाल में रिश्तों की मिसाल! बेटे के निधन के बाद सास-ससुर ने विधवा बहू का कराया पुनर्विवाह, पिता बनकर किया कन्यादान

 भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को नई परिभाषा देने वाली एक भावुक…

16 minutes ago
CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

37 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

41 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

1 hour ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

1 hour ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

2 hours ago