मुख्यमंत्री शिवराज बोले – दिव्यांगजन की सेवा भगवान की सेवा

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिव्यांग भाई-बहनों को जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन की कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन की सेवा ही भगवान की सेवा है। उन्होंने कहा कि आप अकेले नहीं है, मैं आपके साथ हूँ। आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोडूँगा। मुख्यमंत्री चौहान आज बुधनी में दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने दिव्यांगजन का पुष्प-वर्षा कर अभिनंदन किया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में दिव्यांगजन को एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत के 309 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गत दिवस बुधनी में दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों के वितरण के लिए चिन्हांकन शिविर लगाया था। शिविर में मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों ने परीक्षण कर 670 दिव्यांग को प्रमाण-पत्र वितरित किए थे और अनेक दिव्यांगों को इलाज के लिए रेफर किया गया था। आज बुधनी में सहायक उपकरण वितरण शिविर में 309 दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान किए गए है। इस दौरान 16 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, 44 दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल के साथ ही अनेक दिव्यांग को व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्लाइंड कैन आदि सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

30 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

54 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

1 hour ago