प्रदेश के 53वें जिले मऊगंज के गठन का आदेश जारी, मीणा कलेक्टर व जैन एसपी होंगे

भोपाल. मध्‍य प्रदेश का 53वां जिला रीवा जिले का मऊगंज होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।

राजस्‍व विभाग ने आदेश किए जारी
राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। वीरेंद्र जैन को एसपी और सोनिया मीणा को कलेक्‍टर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों की नियुक्ति इसी सप्ताह होगी।

श‍िवराज ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार मार्च 2023 को मऊगंज में जन कल्याण कार्यक्रम में मऊगंज को जिला बनाने और 15 अगस्त को राष्ट्र ध्वज फहराने की घोषणा की थी। छह अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति बुलाए गए। इनका निराकरण कर बीते शुक्रवार को राजस्व विभाग ने कैबिनेट ने नए जिले के गठन और कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन के आदेश जारी कर दिए।

नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द
राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नए जिले का गठन हो जाएगा। इसके रीवा जिले में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसीलें रहेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिछले माह नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

1 hour ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

2 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

2 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

2 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

2 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

2 hours ago