छत्तीसगढ़

CG : बहू सुसाइड, दहेज़ लोभी ससुराल वाले गिरफ्तार …

दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पिछले कई महीनों से पुलिस से बचते हुए फरार चल रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमगा क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में फरार बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। दरअसल मामला नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सहगांव का है। 7 अप्रैल 2026 को गांव की एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे।

दहेज नहीं मिलने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले की जांच के बाद नंदिनी नगर पुलिस ने केस दर्ज किया। केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पति युवराज पटेल (29) और ससुर ओम प्रकाश पटेल (58) सिमगा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि, जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि नवविवाहिता को लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस केस में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

27 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

38 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

48 minutes ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

53 minutes ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

58 minutes ago