छत्तीसगढ़

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 29 अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने 200 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश 23 अप्रैल 2026 को जारी किए थे। इनमें से 29 तय अवधि में जॉइनिंग देने नहीं पहुंचे। विभाग ने उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 9 जून तक कार्यभार ग्रहण करने की मोहलत दी।

पत्र में स्पष्ट था कि समय-सीमा के बाद नियुक्ति स्वतः समाप्त मानी जाएगी। इसके बावजूद अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर आबकारी आयुक्त ने सभी की नियुक्ति निरस्त कर दी। इनकी पदस्थापना रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव, कबीरधाम, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित विभिन्न जिलों के आबकारी कार्यालयों, उपायुक्त कार्यालयों और संभागीय उड़नदस्ता इकाइयों में की गई थी।

नियम: अंतिम मोहलत बाद नियुक्ति रद्द करना जरूरी छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत चयनित अभ्यर्थी को कार्यभार ग्रहण करने के लिए तय वक्त मिलता है। इसमें जॉइन न करने पर विभाग अंतिम मोहलत दे सकता है। इसके बाद भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचता तो नियुक्ति रद्द कर दी जाती है। शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, पुलिस आरक्षक और पटवारी भर्ती में भी ऐसे मामले आते रहे हैं। नियुक्ति होने के बाद आरक्षक जॉइन न करने वालों को 5 नोटिस दिए गए। अंतिम अवसर के लिए भी 15 दिन मिले। पर वे नहीं आए तो उन्हें हटा दिया गया है। दो-तीन दिन में नई नियुक्तियां हो जाएंगी। -पीएस एल्मा, आबकारी आयुक्त

kgnews

Recent Posts

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

22 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

30 minutes ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

37 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों आज आलीराजपुर के भाभरा में बलराम कृषि महोत्सव…

57 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली, आलीराजपुर जिले के…

1 hour ago
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण

महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को नाथुबरखेड़ा स्थित निर्माणाधीन…

1 hour ago