चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने घर-घर जाकर किया तिरंगा वितरण

भोपाल.
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में 25 हजार तिरंगा ध्वजों का वितरण किया गया। मंत्री सारंग ने घर-घर पहुँचकर रहवासियों में तिरंगा ध्वजों का वितरण किया। उन्होंने सभी से अपने घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा ध्वज लगाने की अपील भी की। मंत्री सारंग ने परिहार चौराहे पर राहगिरों व बस यात्रियों को भी राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए नज़र आये।

अपने घर व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर देश के वीरों को अर्पित करें श्रद्धांजलि
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2022 से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। उन्होंने रहवासियों को झंडा वितरित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य लगायें। इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ें, उन्हें तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी करें। मंत्री सारंग ने कहा कि तिरंगा हमारा मान-सम्मान और अभिमान है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हम हर घर में तिरंगा माँ भारती के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हजारों क्रांतिकारियों की शहादत को याद कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : धान की फसल के लिए एनपीके, एसएसपी व नैनो उर्वरक वैज्ञानिक रूप से अनुशंसित एवं पूर्णतः सुरक्षित …

CG : धान की फसल के लिए एनपीके, एसएसपी व नैनो उर्वरक वैज्ञानिक रूप से अनुशंसित एवं पूर्णतः सुरक्षित …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना…

6 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक …

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, कलेक्टर ने ली तैयारियों को लेकर बैठक …

जांजगीर-चांपा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित भीमा…

9 minutes ago
CG : चार रंग के डिब्बों से होगा कचरे का सही निपटान, स्वच्छ व स्वस्थ जिले के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल …

CG : चार रंग के डिब्बों से होगा कचरे का सही निपटान, स्वच्छ व स्वस्थ जिले के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल …

जांजगीर चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

12 minutes ago
CG : बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई : नाबालिग बालिका का रोका गया विवाह …

CG : बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई : नाबालिग बालिका का रोका गया विवाह …

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना पर जिला कार्यक्रम…

15 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अमृत सरोवरों में होंगे योग कार्यक्रम, जनभागीदारी से जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश …

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अमृत सरोवरों में होंगे योग कार्यक्रम, जनभागीदारी से जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश …

जांजगीर-चांपा । महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवरों में 21 जून 2026 को…

24 minutes ago
CG : ग्रामीणों ने खारिज की गंदा पानी पीने की बात, पीएचई की जांच रिपोर्ट आई सामने …

CG : ग्रामीणों ने खारिज की गंदा पानी पीने की बात, पीएचई की जांच रिपोर्ट आई सामने …

एमसीबी । ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा…

26 minutes ago