धमतरी । शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in/ पर काउंसिलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसिलिंग सूची प्रदर्शित की गई है। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक उपस्थित होना होगा।
धमतरी जिला से काउंसिलिंग के लिए चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय एवं स्थान पर कक्षा आठवीं की अंकसूची, प्रधानपाठक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र, यदि अल्पसंख्यक वर्ग के हो तो 10 रूपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, यदि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के हो तो उसका प्रमाण पत्र, यदि विशेष श्रेणी से चयनित (दिव्यांग, अनाथ, भूतपूर्व सैनिक के बच्चे) हो संबंधित प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
इसके अलावा दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अर्द्वसैनिक, सशस्त्र बल, शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।्र काउंसिलिंग के बाद संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 3 दिन के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र के साथ काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थिति देने कहा गया है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…