राजनांदगांव , जिला साहू संघ ने संगठन में युवाओं की भागीदारी और ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लखोली निवासी व पूर्व पार्षद मनीष साहू को जिला युवा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। जिला साहू संघ सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने संरक्षक भागवत साहू की उपस्थिति में मनीष साहू को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा ।
युवा प्रकोष्ठ में मनीष साहू के साथ खेमदास साहू को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें सहसंयोजक फागुराम साहू, वीरेंद्र साहू, हेमदीप साहू, संजय साहू, खेमन दास साहू, धनेंद्र साहू व रूपकला साहू को नियुक्त किया गया। इसी तरह सहसचिव कंवल राम साहू, विजय साहू, संजय साहू, कुशल साहू, अशवन सार्वा व लता साहू को बनाया गया है। इस दौरान समाज हित में चर्चा करते हुए विचार भी रखे।
जिलाध्यक्ष ने कहा- समाज को हर दिशा में आगे ले जाने का सक्रिय प्रयास करें युवा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू संघ के जिलाध्यक्ष नोबल साहू ने कहा कि युवा ही किसी भी समाज की रीढ़ होते हैं। नई युवा टीम से उम्मीद है कि वे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। वहीं, नवनिर्वाचित संयोजक मनीष साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाएं।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…