छत्तीसगढ़

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल हैं ग्राम छतरंग की श्रीमती ऋतु देवांगन, जो माँ कुदरगढ़ी स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं।समूह से जुड़ने से पहले ऋतु देवांगन के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्हें मजदूरी करनी पड़ती थी और कई बार घर की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी मुश्किल हो जाती थी। वर्ष 2015 में आंध्रप्रदेश से आए सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) के माध्यम से उन्होंने स्व-सहायता समूह की जानकारी प्राप्त की और समूह से जुड़ने का निर्णय लिया।

समूह से जुड़ने के बाद उन्हें रिवॉल्विंग फंड (आरएफ) से 03 हजार रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और सिलाई कार्य शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी आय बढ़ने लगी। इसके बाद सीआईएफ के माध्यम से 25 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने ईंट निर्माण का कार्य प्रारंभ किया, जिससे लगभग 30 हजार रुपये का लाभ अर्जित हुआ। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया।

आगे चलकर उन्हें बैंक से 01 लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने एक वाहन खरीदा। वर्तमान में वाहन से प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है। आज ऋतु देवांगन सिलाई कार्य एवं अन्य स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से प्रतिमाह 15 से 17 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।

उनके उद्यम की कुल लागत 1.70 लाख रुपये रही, जबकि अब तक 2.10 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हो चुका है। समूह से उन्होंने कुल 1.50 लाख रुपये का ऋण लिया तथा उनकी वार्षिक आय लगभग 1.20 लाख रुपये है।

ऋतु देवांगन का कहना है कि स्व-सहायता समूह ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शासन की आजीविका योजनाओं एवं स्व-सहायता समूह को देते हुए इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

10 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

10 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

10 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

10 hours ago