छत्तीसगढ़

CG : विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशहाल हुई नई शुरुआत

सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ की त्वरित एवं पारदर्शी सेवा से मिला लाभ

रायपुर, शासन की जनहितकारी एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं को आमजन तक सरलता से पहुँचाने में सेवा सेतु केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण  खैरागढ़ जिले  के ग्राम खमरिया खुर्द निवासी चंदन प्रजापति एवं उनकी पत्नी शिवानी प्रजापति की सफलता की कहानी है।
चंदन प्रजापति एवं शिवानी प्रजापति का विवाह 28 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ। विवाह उपरांत उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ के माध्यम से विवाह पंजीयन हेतु आवेदन किया।


आवेदन प्रक्रिया के दौरान सेवा सेतु केन्द्र के कर्मचारियों ने उन्हें आवश्यक दस्तावेजों एवं पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। दस्तावेजों का परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से आवेदन प्रस्तुत कराया गया। केन्द्र की पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी कार्यप्रणाली के कारण उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक भागदौड़ या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।


निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ और उन्हें विवाह प्रमाण पत्र सहजता से प्राप्त हो गया। इस सेवा से लाभान्वित होकर दंपति ने शासन की डिजिटल एवं जनोन्मुखी व्यवस्था पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से न केवल समय की बचत हुई, बल्कि सरकारी सेवाओं तक पहुँच भी पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुगम बनी है।


चंदन प्रजापति एवं शिवानी प्रजापति ने सेवा सेतु केन्द्र, खैरागढ़ के समस्त कर्मचारियों तथा छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह पहल अत्यंत सराहनीय है। यह व्यवस्था आमजन को घर के नजदीक ही त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

2 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

2 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

2 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

3 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

3 hours ago