MP में मानसून का डबल अटैक! 3 एक्टिव सिस्टम से अगले 4 दिन झमाझम बारिश, सिवनी में 24 घंटे में 4.9 इंच पानी

भोपाल
 देश के कई हिस्सों में मानसून का कहर देखने मिल रहा है, तो कई हिस्सों में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है. वहीं बात अगर देश के दिल यानि मध्य प्रदेश की करें, तो एमपी मानसून की बारिश में भीगता नजर आ रहा है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मध्य प्रदेश में इस समय तीन सिस्टम एक्टिव है. जिसके चलते ज्यादातर जिलों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है. रायसेन में तो दो दिन की बारिश में निर्माणाधीन सड़क बह गई, जबकि राजधानी भोपाल में जर्जर मकान गिर गया

सीहोर-सिवनी में हैवी रेनफॉल, रायसेन में बही सड़क
मध्य प्रदेश में बुधवार को सीहोर के अहमदपुर में 133 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं सिवनी में 122 मिलीमीटर यानि करीब 5 इंच बारिश हुई. राजगढ़ में 39 मिलीमीटर, सीधी में 29 और दमोह में 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. रायसेन में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया. रायेसन-बेगमगंज का सुल्तानगंज से संपर्क टूट गया. बताया जा रहा है कि सेमरी नदी में बारिश का पानी आने से संपर्क टूटा है. बारिश अधिक होने के कारण एप्रोच सड़क उखड़ गई. लगभग 80 गांव का बेगमगंज से सड़क संपर्क टूट गया है. जिसके बाद ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। 

प्रदेश में तीन मजबूत सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। इससे लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। 24 घंटे में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक सिवनी में 4.9 इंच पानी बरसा, जबकि भोपाल और राजगढ़ में 1.6-1.6 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई।
मौसम विभाग (IMD) भोपाल ने 24 घंटे के लिए इंदौर, उज्जैन समेत 17 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छिंदवाड़ा में आज रेड अलर्ट, बाकी जिलों में येलो अलर्ट
वहीं आज यानि 23 जुलाई को छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां अत्याधिक बारिश की संभावना है. जबकि नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, सीहोर, देवास, हरदा, सीहोर, आगर, अशोकनगर, शाजापुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट और मंडला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मध्य प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस समय तीन मौसम सिस्टम एक्टिव है. जिसके चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. वहीं 17 जिलों में अति बारिश का अलर्ट जारी किया है. बात अगर 24 जुलाई की करें तो श्योपुर, पन्ना, नीमच, रतलाम, मंदसौर और अलीराजपुर में अति बारिश का अलर्ट है. जबकि बाकी जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यहां चमक-गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जारी रहेगा बारिश का दौर
25 जुलाई को शहडोल, सीधी, झाबुआ और धार में हैवी रेनफॉल का अलर्ट है. जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 26 जुलाई को प्रदेश के 55 जिलों में चमक-गरज के साथ बारिश का दौर देखने मिल सकता है. इस दिन कहीं भी अति बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. यही हाल 27 जुलाई को भी देखने मिलेगा। 

भोपाल में जर्जर मकान का हिस्सा गिरा
लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं भोपाल में 90 साल पुराने जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से एक युवक घायल हो गया।

बारात पर भी पड़ा बारिश का असर
लगातार बारिश का असर शादी समारोहों पर भी देखने को मिला। इंदौर में गुरुवार सुबह गंगवाल से राजमोहल्ला के लिए निकली एक बारात में तेज बारिश के कारण अधिकांश बाराती रास्ते में ही रुक गए। ऐसे में दूल्हा डीजे के साथ अकेले ही आगे बढ़ता नजर आया, जबकि बाकी लोग बारिश से बचने के लिए वाहनों और सुरक्षित स्थानों पर ठहर गए।

मौसम वैज्ञानिक अरुन शर्मा बताते हैं कि "उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर बनी अपर एयर साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रायसेन के नसरूल्लागज में 153 मिलीमीटर और गैरतगंज में 135 मिलीमीटर और सिवनी जिले में 122 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में अच्छी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में अगले 4 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

11 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

11 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

11 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

11 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

11 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

12 hours ago