पैरालीगल वॉलेंटियर्स को साइबर सुरक्षा एवं ई-कोर्ट सेवाओं का दिया गया प्रशिक्षण

पैरालीगल वॉलेंटियर्स को साइबर सुरक्षा एवं ई-कोर्ट सेवाओं का दिया गया प्रशिक्षण

अनूपपुर 
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर श्रीमती माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में होटल मंदाकिनी में पैरालीगल वॉलेंटियर्स के लिए "CIS साइबर सुरक्षा" विषय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती माया विश्वलाल ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रावेन्द्र सोनी ने पैरालीगल वॉलेंटियर्स की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों को ई-कोर्ट सेवाओं से जोड़ने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान सिस्टम ऑफिसर पवन सिंह ने केस स्टेटस, ई-फाइलिंग, ई-पे एवं अन्य ऑनलाइन न्यायिक सेवाओं का लाइव प्रदर्शन किया। साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल राजेन्द्र अहिरवार एवं जिला सूचना अधिकारी देवेंद्र कुमार देवांगन ने साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, मजबूत पासवर्ड, 2FA तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। अंत में पैरालीगल वॉलेंटियर्स ने साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स के अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में पैरालीगल वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

5 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

5 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

5 hours ago