प्रदेश में अब हर गरीब के सपने हो रहे हैं पूरे : राज्य मंत्री पटेल

विकास पर्व पर 37 लाख रूपये के कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में अब हर गरीब के सपने पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों की चिंता की है। राज्य मंत्री पटेल शनिवार को सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम मर्यादपुर में विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। राज्य मंत्री पटेल ने ग्राम देवदहा, भमरहा, मनकीसर और मूर्तिहाई ग्रामों में करीब 38 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें सामुदायिक भवन, आँगनवाड़ी भवन, 2 अलग ग्रामों में सरकारी स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण के भूमि-पूजन शामिल हैं। राज्य मंत्री पटेल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' अभियान में अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया। राज्य मंत्री पटेल ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवर में देश-भक्तिपूर्ण कार्यक्रम करने की अपील भी नागरिकों से की।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

52 minutes ago
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…

57 minutes ago
CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

2 hours ago
CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

CG : बिलासपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आए 5 मजदूर, मचा हड़कंप …

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो…

2 hours ago
CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

CG : रायपुर में बड़ा हादसा: प्राचीन बावड़ी में खेलते-खेलते डूबे दो मासूम …

धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र स्थित कुंबरगढ़ के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शनिवार…

2 hours ago