छत्तीसगढ़

CG : एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर बीमा प्रबंधक की मौत …

भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन में लोकल ट्रेन से उतरकर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में युवक का पैर फिसल गया। वह प्लेटफार्म के नीचे घुसकर ट्रैक के नीचे आ गया। इससे हादसे में उनका दायां पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके पास से मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान साईं नगर उरला निवासी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रायपुर संदीप कुमार सिन्हा रूप में की गई।

जीआरपी दुर्ग ने बताया कि सुबह 5.45 बजे प्लेटफार्म-4 में दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन खड़ी थी। इसी समय पुणे-हटिया एक्सप्रेस प्लेटफार्म-3 में आई। पांच मिनट रुकने के बाद एक्सप्रेस ट्रेन रायपुर की ओर रवाना होने लगी। तो लोकल ट्रेन को छोड़कर एक्सप्रेस को पकड़ने दोड़े। तभी उनके दाएं हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसलकर कलाई तक आ गया। वहीं बोगी के गेट पर लगे हत्थे से बाएं हाथ की पकड़ भी कमजोर हो गई। इससे वह प्लेटफार्म तथा ट्रेन के बीच पटरी पर जा गिरे। घटना की जानकारी मिलने पर फौरन आरपीएफ और जीआरपी समेत रेलवे प्रशासन के सदस्य पहुंचे। उन्हें नीचे से उठाकर ऊपर लाए और फौरन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। उसके पास रेलवे का मासिक पास था, वह रोज रायपुर आना जाना करते थे।

kgnews

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

7 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

7 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

7 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

7 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

8 hours ago