CG : बिलासपुर में मलेरिया का कहर, कई बच्चे चपेट में …
बिलासपुर। जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में एक बार फिर मलेरिया के मामले सामने आए हैं। औरापानी गांव से तकरीबन दो किलोमीटर अंदर जंगल में रहने वाले एक परिवार के तीन बच्चों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। तीनों बच्चों को इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोटा मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर औरापानी गांव के अंदर जंगल में रामलाल यादव का परिवार रहता है। परिवार में छह सदस्य हैं। इनमें से तीन बच्चों की तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई, जिसमें मलेरिया संक्रमण मिला।
संक्रमित बच्चों की पहचान राकेश, लोकेश और हेमलता के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच है। फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में बच्चों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सक डॉ. वीके वैष्णव और मलेरिया अधिकारी कृष्णा कुमारी ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की। इनमें संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। विभाग ने परिवार की लगातार निगरानी रखने की बात कही है। औरापानी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में करीब 150 ग्रामीणों की जांच की गई। सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों को दवाइयां दी गई, जबकि संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
रायपुर प्रसिद्ध गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) अंचल में मनाया जाने वाला एक अनूठा…
रायपुर अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी…
भोपाल विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर…
रायपुर जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के…