छत्तीसगढ़

CG : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली भइयालाल बैगा की तकदीर, कच्चे घर से मिला पक्के आशियाने का सुख …

एमसीबी/ किसी भी परिवार के लिए अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार होता है। ग्राम देवगढ़, जनपद पंचायत भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर  के निवासी भइयालाल बैगा के लिए भी यह सपना वर्षों तक अधूरा रहा। आर्थिक तंगी के कारण वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में जीवनयापन करने को मजबूर थे। बरसात के दिनों में टपकती छत और जर्जर दीवारें उनके परिवार की सबसे बड़ी चिंता थीं।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने भइयालाल बैगा के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई। योजना के अंतर्गत उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली, जिसके बाद उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। आज उनका परिवार अपने सुरक्षित और पक्के घर में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।
भइयालाल बैगा बताते हैं कि पहले हर मौसम में परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के समय घर में पानी भर जाता था और परिवार हमेशा असुरक्षा की भावना में रहता था। लेकिन अब पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित आश्रय मिलने के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी मिला है। बच्चों के लिए पढ़ाई का बेहतर वातावरण उपलब्ध हुआ है और पूरे परिवार के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी। अब उनके पास अपना स्थायी घर है, जिससे भविष्य को लेकर विश्वास और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना आज विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली का नया अध्याय लिख रही है। भइयालाल बैगा की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचता है, तो केवल घर ही नहीं बनता, बल्कि एक परिवार का भविष्य भी संवर जाता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

26 minutes ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

36 minutes ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

46 minutes ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

56 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

1 hour ago
जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

भोपाल एक ही स्थान पर मध्यप्रदेश के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण और…

1 hour ago