छत्तीसगढ़

CG : शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार सहित पंकज विक्रम सम्मान सहित विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि प्रेरणा निधि, डाइट मनी वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद , संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है एवं राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं। शहीद राजीव पांडे पुरस्कार अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। जिनके द्वारा राष्ट्रीय चौंपियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। शहीद कौशल यादव पुरस्कार ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। जो जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो।

पंकज विक्रम सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विगत 5 वर्षों में 04 बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चौम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रदान किया जाता है। शहीद विनोद चौबे सम्मान खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित करने हेतु विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ट्रॉफी सीनियर वर्ग या जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। नगद राशि पुरस्कार सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सब-जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

डाइटमनी (खेलवृत्ति) सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सब-जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अथवा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को डाइटमनी प्रदान किया जाता है। डाइटमनी (खेलवृत्ति) हेतु खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उक्त पुरस्कारों हेतु आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 05 अगस्त 2026 तक विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य) के उपलब्धि के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। डाइटमनी (खेलवृत्ति) हेतु खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुरस्कार संबंधी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड किये गये आवेदन ही मान्य होंगे। केवल नगद राशि पुरस्कार एवं डाइटमनी हेतु आवेदन सीधे संचालनालय, खेल संघों के माध्यम से संचालनालय एवं जिला कार्यालय में जमा करे सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

रायपुर प्रसिद्ध गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) अंचल में मनाया जाने वाला एक अनूठा…

35 minutes ago
अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का…

40 minutes ago
बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के…

50 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी…

55 minutes ago
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा

भोपाल  विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर…

1 hour ago
जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के…

1 hour ago