अवैध खनन पर प्रशासन सख्त

उमरिया

(अमित दत्ता) जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर राखी सहाय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संयुक्त जांच दल गठित किया है। यह दल प्राप्त शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करेगा और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगा।

जारी आदेश के अनुसार गठित दल में संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (वन), अनुविभागीय अधिकारी (बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व), जिला परिवहन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सहायक खनि अधिकारी तथा प्रभारी खनि निरीक्षक शामिल रहेंगे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि मानसून सत्र के दौरान 1 अक्टूबर तक जिले की सीमा में स्थित सभी रेत खदानों, रेत धारित नदी-नालों एवं घाटों में खनन कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में गठित दल पृथक-पृथक अथवा संयुक्त रूप से शिकायत वाले स्थलों का निरीक्षण करेगा, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भेजेगा।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जारी ई-टीपी (इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट पास) में स्वीकृत मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन किसी भी स्थिति में नहीं किया जाएगा। बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही ई-चेक गेट से गुजरने वाले खनिज वाहनों की सतत निगरानी कर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…

6 hours ago
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…

6 hours ago
गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…

6 hours ago
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…

6 hours ago
जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…

6 hours ago
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका

अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…

7 hours ago