राजनांदगांव l गंदे पानी की आ रही शिकायत को दूर करने नगर निगम मोहारा के 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट की सफाई करेगा। इसके चलते प्लांट से भरने वाले ओवरहेड टंकियां नहीं भर पाएगी। जिससे 27 जुलाई की शाम आधे शहर में नल नहीं खुलेंगे।
निगम आयुक्त जीआर मरकाम ने बताया कि प्लांट के सीएफएल सफाई कार्य पूरा किया जाना है। जिससे 27 जुलाई की शाम शहर के बसंतपुर, क्लब चैक, तेलीपारा, ग्रीन सिटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगालीचाल, भोईपारा, हॉस्पिटल कॉलोनी, शिवनगर, आरके नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कॉलोनी, कुंज विहार कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, जलतरंग कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आशीर्वाद कॉलोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि 28 जुलाई की सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।
सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…
कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…
बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…
जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले में अब बदलते…