छत्तीसगढ़

CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम संबंध था. मैं शादी का प्रस्ताव लेकर उनके घर गई थी, लेकिन उन्होंने न सिर्फ रिश्ते को ठुकराया, बल्कि लगातार धमकी देना शुरू कर दिया. युवती अपनी मां के साथ मेरे घर आई थी. उन्होंने एक वकील को बुलाने की बात कहते हुए सबक सिखाने की धमकी दी, जिससे मेरा बेटा बुरी तरह घबराया हुआ था. वह उसी दिन काम के नाम पर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा. उसके अंतिम संस्कार के समय युवती के पिता ने हत्या की बात भी कहीं थी.

यह सनसनीखेज आरोप उरगा थानांतर्गत ग्राम कनबेरी में रहने वाली मृतक शंकर रोहिदास की बूढ़ी मां नीराबाई रोहिदास ने लगाई है. दरअसल नीरा बाई शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी. उसने बताया कि उसका पुत्र शंकर 17 जून को काम में जाने के नाम पर निकला, इसके बाद नहीं लौटा. उसकी मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन रिसिव नहीं हो रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस लोकेशन के आधार पर दो दिन बाद गांव से करीब 100 मीटर दूर पहुंची, जहां परसा पेड़ की डाली में शंकर का शव लटकते मिला था.

उसके शरीर में चोट के निशान थे. कपड़े में भी जगह-जगह निशान थे. इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण भी मिले थे, जो हत्या कर शव लटकाए जाने की ओर इशारा कर रहे थे. उसने बताया कि उसके पुत्र शंकर का एक रिश्तेदार की बेटी से प्रेम संबंध था. वह रिश्तेदार के घर बेटे की शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंची थी, लेकिन उन्होंने रिश्ते को ठुकरा दिया. इसके बाद से ही युवती और उसके परिजन बेटे को परेशान कर रहे थे. 16 जून की सुबह भी युवती अपनी मां के साथ घर आई थी. उन्होंने गाली गलौच करते हुए जान से मरवा देने की धमकी दी. साथ ही तिरथ नामक वकील को बुलवाने की बात कहते हुए सबक सिखाने की धमकी दे रहे थे. जिससे शंकर बुरी तरह भयभीत था. अंतिम संस्कार के दूसरे दिन भाई व युवती के पिता के बीच बहस हुई थी. इस दौरान युवती के पिता ने हत्या की बात स्वीकारते हुए धमकी दी थी. उसका कहना है कि शंकर की मौत से पहले भी उसे बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की थी. मृतक की मां ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

kgnews

Recent Posts

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

12 minutes ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

21 minutes ago
CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान

बेमेतरा. जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…

22 minutes ago
CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : 14 लाख की 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट”…

30 minutes ago
CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

CG : 2 दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड, अब प्रेमिका ने भी दे दी जान …

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। बताया…

36 minutes ago
CG : हिंसा से निपटने से सुकमा पुलिस ने किया मॉकड्रिल …

CG : हिंसा से निपटने से सुकमा पुलिस ने किया मॉकड्रिल …

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले में अब बदलते…

47 minutes ago