भिलाई.
महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया। कम्पनी ने नए वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है। कार्मिकों ने कम्पनी को कर पूर्व 2159 करोड़ और कर पश्चात 1636 करोड़ का शुद्ध लाभ दिलाया है।
बीएसपी ने 7485 करोड़ रुपए का सर्वाधिक रेवेन्यू अर्जित करने के बाद भी 838 करोड़ लाभ के साथ तीसरे स्थान पर रहा। राउरकेला ने सर्वाधिक 857 करोड़, बोकारो ने 844 करोड़ और दुर्गापुर ने 168 करोड़ लाभ कमाया। सेल ने 30 जून, 2026 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। कम्पनी ने पहली तिमाही में 4.76 मिलियन टन क्रूड स्टील, 4.16 मिलियन टन का विक्रय किया। ऑपरेशन से 26246 करोड़ रेवेन्यू अर्जित किया जबकि ब्याज, कर, मूल्यहास और ऋण चुकाने से पहले की कमाई रुपया करोड़ 4,356 है। अप्रत्याशित वस्तुएं और कर से पहले का लाभ रुपया करोड़ 2,303 है।
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…
राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी…
राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह…
रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…
भोपाल करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…
रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…