मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों का निवास पर स्वागत किया

पुलिस कर्मियों के खाते में हर महीने 15 लीटर पेट्रोल के पैसे डाले जाएंगे
पुलिस, होमगार्ड और जेल विभाग के 66 अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिजन हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शांति-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अपनी भूमिका का अच्छे ढंग से निर्वहन कर रही है। प्रदेश की पुलिस और बेटा-बेटियों पर मुझे गर्व है। मैं आपके परिवार का मुखिया हूँ, जब भी जरुरत पड़ेगी आपके साथ खड़ा रहूँगा। पुलिसकर्मी अपने बच्चों और परिवार के साथ समय बिता सकें इसलिए प्रदेश में साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था की गई है। तनावमुक्त रहकर ज्यादा अच्छे से कार्य कर सकें, इसलिए राज्य सरकार ने पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ और कार्यक्रम शुरू किए हैं। हर महीने 15 लीटर पेट्रोल के पैसे पुलिसकर्मियों के खाते में डाले जाएंगे। शीघ्र ही 25 हजार आवास बनाएंगे ताकि रहने के लिए घर मिल सके। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर राष्ट्रपति पदक प्राप्त पुलिस, नगर सेना और जेल विभाग के वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्राप्त 64 अधिकारियों एवं कर्मचारियों, दो अन्य विभूतियों तथा उनके परिजन का स्वागत और सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महानिदेशक होमगार्ड अरविंद कुमार, महानिदेशक जेल राजेश चावला तथा अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ, उसी परिवार के आप भी सदस्य हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पुलिस के जवान अपराधियों, हत्यारों, नक्सलियों और आतंकवाद का डटकर मुकाबला करते हैं। अपराधियों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर और जनता के लिए फूल से भी ज्यादा कोमल बने रहो। प्रदेश को विकास की ऊँचाइयों पर ले जाने में सतत योगदान करते रहो।

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि पुलिस की उपलब्धियों से हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस खरा उतरने की कोशिश करेगी। उन्होंने पदक विजेताओं और उनके परिवाजन तथा आज लाल परेड मैदान पर हुई राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल पुलिस कर्मियों को बधाई दी। सक्सेना ने कहा कि किसी भी प्रदेश में मुख्यमंत्री निवास पर पुलिस के लिए ऐसा कार्यक्रम नहीं होता है। मुख्यमंत्री चौहान सबको परिवार की भांति मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस कल्याण के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। स्वास्थ्य रक्षा योजना, पुलिस आवासों का निर्माण और रिक्त पदों पर भर्तियां लगतार जारी हैं। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा देशभक्ति पर केन्द्रित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

7 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

8 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

8 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

8 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

9 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

9 hours ago