मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा डिंडोरी
डिंडोरी
आज दिनांक 20/
08/2023 दिन रविवार को समय 12 बजे से शासकीय माध्यमिक शाला सुबखार में संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक  रवि तेकाम जी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया जिसमें प्रांतीय आह्वान पर  अपने न्यायोचित मांगों के समर्थन में प्रदेश के सभी जिलों में सभी संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी 25 अगस्त 2023 को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया है, जिसमें विशेष रूप से सामूहिक अवकाश को सफल बनाने हेतु बैठक में  रणनीति बनाई एवं सभी तहसील ब्लाकों को जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक में विशेष रूप से संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष  यशवंत यादव जी लिपिक वर्गीय संघ के जिलाध्यक्ष  रत्नेश नामदेव लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष  आशिक ओलाडी तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला सचिव  कुमार झारिया एवं ब्लाक अध्यक्ष  रेवा कुशराम  सभी घटक दलों के पदाधिकारी की उपस्थिति रही पदाधिकारियों को सौंपे गए जिम्मेदारी  निम्नानुसार है।

विकास खंड डिंडोरी. यशवंत यादव जी एवं सभी घटक दलों के पदाधिकारी . विकास खंड शाहपुरा  बी एस कुलस्ते श्री के के कोरी छोटे लाल झारिया . विकास खंड मेहंदवानी  रामकरण राजपूत  रफीक खान . विकास खंड अमरपुर  शेर सिंह मर्सकोले  विजय कुमार मरावी . विकास खंड समनापुर  लल्ला गोतम  ईदसिंह बालरे . विकास खंड बजाग  डी सी उरैती  दिनेश मानिकपुरी . विकास खंड करंजिया  बलीराम भवेदी  राम कुमार यादव ।

अतः सभी सम्मानीय पदाधिकारी कर्मचारी भाई-बहनों को् 25 अगस्त 2023 के सामूहिक अवकाश को सफल बनाने हेतु अपील किया गया है। यशवंत यादव जिलाध्यक्ष अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा डिंडोरी

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *