आम आदमी पार्टी मंडला केजरीवाल की सतना सभा में हुई शामिल

मंडला/जबलपुर
मंडला जिले से आम आदमी पार्टी संगठन सतना में रविवार 20 अगस्त को टाटा मोटर्स हाल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हुई विशाल सभा में सामिल होने पहुंचा। इस विशाल सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल , पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे।

संगठन के जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव ने जानकारी दी है,कि सतना में अरविंद केजरीवाल की विशाल  सभा रविवार 20 अगस्त को हुई। संपूर्ण मध्यप्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं की तरह शामिल होने मंडला जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे । जहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही लागू होने वाली 5 गारंटियों को लागू करने का वादा केजरीवाल ने मंच से किया। मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही स्कूलों और अस्पतालों को बढ़िया से बढ़िया बनाया जाएगा। ताकि हर गरीब से गरीब को अच्छी से अच्छी मुफ्त शिक्षा के साथ‌ स्वास्थ्य लाभ भी मुफ्त में मिल सके‌। हर बेरोजगार को रोजगार से जोड़ा जाएगा। रोजगार मिलते तक ₹3000 महीने दिया जाएगा। सभी अस्थाई सरकारी कर्मचारियों को स्थाई नौकरी दी जाएगी। बिजली और पानी मुफ्त में दी जाएगी। किसानों के लिए खेती को फायदे का धंधा बनाया जाएगा। मजदूरों के लिए 12 महीने मजदूरी देने की व्यवस्था बनाई जाएगी।सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के सारे प्रयास किए जाएंगे। गरीबी और अमीरी के बीच बढ़ती जा रही खाई को पाटने का काम आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्राथमिकता से किया जाएगा‌‌। इस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार बने दिल्ली और पंजाब राज्य की तरह ही मध्य प्रदेश को विकास से पाटने का काम आदमी पार्टी की सरकार करेगी। इसके लिए आगामी नवंबर में होने वाले चुनावों में मध्य प्रदेश की समस्त 230 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के विधायक जिताकर लाना होगा। प्रदेश की जनता अब तक सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के सरकार बनते देखे हैं।एक मौका केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी मौका देकर देखें जनता के विकास के लिए काम नहीं कर पाने की स्थिति में दोबारा आम आदमी पार्टी को मौका भले न दिया जाए। मंडला से मुख्य रूप से पी. डी .खैरवार, डी.डी. कुम्हरे, अरविंद परस्ते,सहजान परस्ते, प्रकाश धनंजय,शिव परते दुर्गेश उईके, नरेंद्र परस्ते,बिहार धुर्वे, संजय रजक ,महेश भलावी,दुर्गेश मरावी,गिरजेश तेकाम,चंद्रकांत उद्दे ने मंडला टीम का नेतृत्व किया गया।।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

3 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

3 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

3 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

4 hours ago