राजनांदगांव-आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संभावित उम्मीदवार हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत आज अंतिम दिन कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष संयुक्त महामंत्री एवम सदस्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय जनभागीदारी समिती, सचिव सिटी स्पोर्ट्स क्लब राजनांदगांव ने भी राजनांदगांव विधानसभा से कांग्रेस की टिकट हेतु अपने साथियों के साथ आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के पास दावेदारी पेश की।

ज्ञात है कि मनीष गौतम कला ,साहित्य, संगीत और खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व सम्मानित गौतम परिवार से संबंध रखते हैं। राजनांदगांव को हॉकी की नर्सरी बनाने में गौतम ब्रदर्स का विशेष योगदान रहा है।

स्वयं मनीष गौतम अपने समय के भूतपूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। इन्होंने रवि शंकर विश्वविद्यालय हॉकी टीम का तीन बार प्रतिनिधित्व भी किया है साथ ही देश की खयाती प्राप्त हॉकी टूर्नामेंट में जिले व प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है ।
और एक अच्छे प्रशिक्षक के रूप में भी उन्होंने बोर्डिंग स्कूल में कार्य करते हुए मृणाल चौबे और अन्य खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षिण दिया जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उन खिलाड़ियों ने भाग लेकर जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

श्री गौतम द्वारा दावेदारी पेश करने के दरमियान कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के सदस्य ,पार्टी के पदाधिकारी व मित्रगण विशेष रुप से उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *