नव भारत फर्टिलाइजर पर महाराष्ट्र व मप्र के कृषि अधिकारियों ने मारा छापा

 जबलपुर
 जबलपुर जिले में अवैध तरीके से कृषि उर्वरकों का निर्माण एवं कारोबार धड़ल्ले से जारी है। लगातार ये गड़बड़ियां पकड़ में भी आ रही हैं, लेकिन जांच दलों की कार्रवाई का दायरा सीमित ही रह जा रहा है। ताजा मामला है इंडस्ट्रीयल एरिया रिछाई स्थित नव भारत फर्टिलाइजर लिमिटेड का। यहां महाराष्ट्र के कृषि विभाग एवं पुलिस के साथ मिलकर जबलपुर के कृषि विभाग की टीम द्वारा छापामारी की गई। इस दौरान अनेक प्रकार की अनियमितताओं का पता चला है। सबंधित कंपनी के संचालन एवं उत्पादन में पाई गई गड़बड़ियों के बाद कार्रवाई जारी है।

बिना अनुमति कर रहे थे उत्पाद निर्माण

संयुक्त संचालक कृषि केएस नेताम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोस्त ब्रांड के नाम से सीएमएस (कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर) रासायनिक उर्वरक का पैकिंग, भण्डारण एवं वितरण करना पाया गया। इसी प्रकार महाराष्ट्र सरकार कृषि विभाग एवं महाराष्ट्र पुलिस द्वारा सीएमएस उत्पाद विजया ब्राण्ड का विक्रय करना पाया गया। नेताम ने बताया कि सीएमएस ब्राण्ड रसायन उत्पाद का उल्लेख फर्टिलाइजर कंट्रोल आर्डर 1985 में नोटीफाइड नहीं है और न ही कृषि विभाग भोपाल से उक्त उत्पाद निर्माण की अनुमति है। अभिलेखों का परीक्षण के दौरान कंपनी के तैयार उत्पाद की रिपोर्ट संधारित होना नहीं पाया गया और ना ही उत्पाद पंजी व वितरण संबधी दस्तावेज पाए गए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

6 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

6 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

6 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

6 hours ago