‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरियसि’ इस भावना को फलीभूत किया जिल की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने, चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर विद्यालय के बच्चों व शिक्षको में काफी उत्साह देखा गया। पूरा वातावरण भारत माता के जयकारे के नारे से गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देश की आन-बान और शान पर कई प्रेरणास्पद संदेश दिए गए जैसे हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए, भारतमाता ऊंची रहे तेरी शान आदि। बच्चों ने हाथों में तिरंगे लेकर देश के वैज्ञानिकों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर द्वारा बच्चों को पे्ररित करते हुए कहा गया कि आज का यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। भारत देश विश्व का सिरमौर बनकर प्रथम पायदान पर खड़ा है। यह हम सभी के लिए गर्व का दिन है। इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में आज के दिन की सफलता को अंकित किया जाएगा।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन, श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, सचिव श्री गगन लड्ढा, सह-सचिव श्री निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, श्री हरीश गांधी एवं शाला की प्राचार्य श्रीमती वत्सला अय्यर, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई। उक्त जानकारी शाला की व्याख्याता श्रीमती उषा झा ने दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *